DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर लक्ष्य को करें प्राप्त

अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा नियमित गतिविधियों एवं परियोजना कार्य के अन्तर्गत हर सप्ताह के शनिवार को दैनिक गतिविधि और परियोजना कार्य के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता का कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाता है।

इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में अनावश्यक रूप से उगे घास एवं खरपतवार को सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर साफ सफाई किया गया।

स्वयं सेवक निरंतर नि स्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं। जो महाविद्यालय और अन्य छात्र-छात्राओं, लोगों के लिए एक प्रेरणा के बिंदु के समान है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको से ऐसे लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग और आदर्शो पर चलकर ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता
है।

स्वयं सेवक यशवंत ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और योगदान फायदे से सभी स्वयंसेवकों को अवगत कराया और राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, चरित्र निर्माण, एवं मानवीय गुणों को विकास होता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत कुमार टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक) वरिष्ठ स्वयंसेवक दानेश्वर सिन्हा, सुदर्शन साहू, जीवन भुआर्य, प्रणव तिवारी, यामिनी देवांगन, व समस्त स्वयंसेवको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page