DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रासेयो ने गोदग्राम में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

राजनांदगांव।
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में नशा निषेध सप्ताह( 02 – 08 अक्टूबर )के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के गोदग्राम ग्राम :- रेंगाकठेरा (बखत) में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई तथा दीवारों पर नशा मुक्ति जागरुकता से संबंधित नारे लिखे एवं पेंटिंग बनाया गया।तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर.एस. नरवासे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री युवराज साहू भी सम्मिलित हुए।
शपथ ग्रहण पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया। प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया एवं लोगों से अपील किया गया कि वह नशे को छोड़कर भारत को नशा मुक्तबनाने में अपना संपूर्ण योगदान दें। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद, यश , लोकेश्वर , तुमेश्वर, पूजा , युवराज के साथ साथ40 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। एवं शा.उ.मा.वि. रेंगाकठेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page