DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी केबिनेट का आभार, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 600 रू में गैस सिलेंडर – कृष्णकांत पवार

बालोद । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने करोड़ों उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले गैस सिलेंडर पर सब्सिडी में बढ़ोतरी करते हुए 300 रू कर दिया है अब उज्ज्वला योजना के तहत महिला उपभोक्ताओं को 600 रु की दर पर उज्जवला गैस सिलेंडर मिलेगी जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पावर ने इस फैसले के लिए मोदी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को हुए मोदी केबिनेट की बैठक के समापन होने के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें भाजपा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने रक्षाबंधन एवं ओणम के अवसर पर रसोई गैस में 200 रु की कटौती की थी जिससे 1100 रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर 900 रू में मिलने लगा एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 700 रू में गैस मिलने लगा था उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी को अब 200 रू से बढ़कर 300 रु किया गया है जिससे उज्ज्वला योजना की लगभग 9 करोड़ 60 हजार बहनों को 600 रू में गैस सिलेंडर मिलेगा इसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष बालोद सहित जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page