DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्व धर्म प्रार्थना के साथ स्वच्छता अभियान का संदेश

बालोद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ डौंडी लोहारा ने शासकीय प्राथमिक शाला डौंडी लोहारा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने पुष्पांजलि देकर नमन किया।

विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला का उपाध्यक्ष दयालु राम पिंकेश्वर, जिला कोषाध्यक्ष मिलन सिन्हा, विकासखंड सचिव भोलाराम साहू, सेवा निवृत्त शिक्षक एम आर खान, प्रधानपाठक राजेश लारेन्द्र, कब मास्टर वाई पी गांगुली, छगन लाल बंसोर, विजय पटेल,परमानंद साहू,स्काउट मास्टर पीलूराम साहू,बेनीराम साहू,

चंद्र शेखर आडिल, झुमुक चौरके, गाइडर वारूणी दिल्लीवार, नोम साहू, धनेश्वरी सोनवानी, हिरमन चौरके, बसन्ती पिंकेश्वर, चंद्रकला ठाकुर, संकुल समन्वयक द्वय मोहित राम भौसार्य, नरेंद्र साहू, शिक्षक विजय वैदे, संजय नायक, शिक्षिका खिलेश्वरी साहू, योसिदा यादव, पार्वती प्रसाद, के साथ साथ कब बुलबुल स्काउट गाइड के बच्चे विद्यार्थीगण कुल 159 बच्चे शामिल हुए।

You cannot copy content of this page