DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शुष्क दिवस से पहले कच्ची महुआ बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी को गुरुर पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल

कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

बालोद। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बी. एक्का के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ग्राम नारागांव के ग्रामीणों द्वारा ग्राम नारागांव में हो रही कच्ची महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के संबंध थाना गुरुर को शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ था। मुखबीर सूचना पर घटना दिनांक 30 सितंबर को विशेष टीम गठित कर आरोपी रोहित ठाकुर के घर पर रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्यवाही दौरान घर की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर रखे 5 लीटर के 3 नग जर्किन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला। जिसे गांव वालों के समक्ष जब्त तक कर सील बंद किया गया। मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर आरोपी रोहित ठाकुर पिता अंजोर ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी नारागांव मौके पर गिरफ्तार कर मामला अजामनतीय होने से आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भानुप्रताप साव ,सउनि हुसैन ठाकुर, प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी आरक्षक योगेंद्र सिन्हा पुलेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page