किल्लेकोडा में श्रद्धा पूर्वक दी गणपति बप्पा को विदाई, विसर्जन करने जुटे पूरे ग्रामीण,डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा के पावन धरा मेंआज विसर्जन के पूर्व नव युवक गणेश उत्सव समिति तथा समस्त ग्राम वासियों किल्लेकोडा के सहयोग से पूर्व की भांति डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें लगभग 35 टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे- देवलाल ठाकुर( पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष )अध्यक्षता श्रीमती ललिता गांवरे( सरपंच) ने की।

विशेष अतिथि के तौर पर पधारे हुए थे जिसमें संजय बैस कुसुम कसा, राजाराम ताराम (जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 ),सुंदरलाल विश्वकर्मा आदि थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तेल चित्र के पूजन अर्चना के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में एकल नृत्य में प्रथम स्थान कुमारी रिंकी भआर्य डौंडी लोहारा रही है ।एकल नित्य में दिव्तीय स्थान कुमारी काजल राजनंदगांव रही है।एकल नित्य में तृतीय स्थान पर खोमेश्वरी राणा किल्लेकोडा रही है।इसी प्रकार युगल नृत्य में मिताली एवं दामिनी ग्राम गंधरी प्रथम स्थान। कुमारी मिनिका सिन्हा एवं साथी द्वितीय स्थान और कुमारी देवका एवं पल्लवी ग्राम घुटाल तृतीय स्थान पर रही है । सामूहिक नृत्य में प्रथम आने वाले टीम को पारकर सर की ओर से 3001 रू. प्रदान किया गया। युगल नित्य प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एन. आर.शिवना की ओर से 2501 रुपए दिया गया इसी प्रकार एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राजाराम तारम की ओर से 1501 रुपया प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बहुत सारे और आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर जी ने कहा कि -ग्राम किल्लेकोडा में पिछले5-6 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। और आज भी इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किए हैं मैं समस्त प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, कि -यह हार जीत का कार्यक्रम है इसमें सभी प्रतिभागी अच्छा परफॉर्मेंस दिखाने का प्रयास करेंगे मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। श्रीमती ललिता गांवरे ने कहा कि- मैं समिति तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। इस अवसर पर राजाराम तरम ने कहा कि- आप सब लोग आज के कार्यक्रम का आनंद लेने आए हैं और सभी प्रतिभागियों का यह प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम में अच्छा से अच्छा प्रस्तुति दें। तथा मैं ऊपर वाले से ही कामना करता हूं कि आप लोग अच्छे स्थान प्राप्त करें ।रमेश बैस ने इस अवसर. पर कहा कि- इस प्रतियोगिता में चाहे विजय हो या चाहे पराजय मैं सभी को अपना अच्छा प्रयास करने के लिए ऊपर वाले से दुआ चाहता हूं क्योंकि प्रतियोगिता में जीत या हार होती है, इसमें कोई जीतेगा तो कोई हारेगा और हारकर भीआगे प्रयास करता रहे तो मेरा मानना है,कि वे निश्चित रूप से आने वाले साल में सफल होंगे ।मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। यह कार्यक्रम निर्भय भंडारी के संरक्षण में संपन्न हुआ ।जिसमें मुख्य रूप से भूमिका रही है इंद्रजीत सिन्हा( समितिअध्यक्ष) नीलकंठ विश्वकर्मा, यशवंत, तामेश्वर, उमेश, सरूण राणा ,सितेश, अमेद्र ,नीलम ,नमेद्र देवराम, कुशल देवदास,तथा राजेंद्र कोलियारा आदि का रहा है। इस अवसर पर दर्शकों ने छम- छम बाजे पांव के पैरी, करमा नृत्य, रुनक झुनक पैरी बजे, ताना रे ना रे ना रे, नैनों में नैना, निमोडा निमोडा ,ये रंग रसिया जोड़ीदार आदि नित्य को काफी पसंद किया ,और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होने संबंधी विचार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page