बालोद । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनेकों कार्यकर्ताओं के सैकड़ो की भीड़ ने रायपुर में पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ।

आप पार्टी के ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष कमल कांत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार युवा बेरोजगारों के साथ अंधाधुंध अन्याय कर रही है। पीएससी की भर्तियों में हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आधार पर नई नियुक्तियों में रोक लगा दी है। इतना सब होने के बावजूद भी पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के नित्य नए अध्याय छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में भी अनेक तरह की अनियमितताएं मीडिया के माध्यम से उजागर हो चुकी है । कड़ी मेहनत करने वाले ईमानदार और गरीब परिवार के युवा बेरोजगार अपने आंखों के सामने घर परिवार के सपनों को चूर-चूर होते देख रहे हैं। उधर कांग्रेस सरकार युवाओं और किसानों को चंद पैसे देकर जनता की आंखों में धूल झोंकने के निरर्थक प्रयास में लगी हुई है। महिला अपराध भी संज्ञान में नहीं लिया जा रहा। इस पीड़ादायक स्थिति में छत्तीसगढ़ की जनता विशेषकर प्रदेश के बेरोजगार युवा बहुत ज्यादा हताश और निराश हैं। पीएससी में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई भी सक्षम अधिकारी सामने आकर अपनी बात नहीं रख रहे हैं। कांग्रेस के किसी भी मंत्री ने अभी तक पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है । शुरुआती जांच की मांग जब विरोधी दलों द्वारा रखी गई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अन्य पार्टी की सत्ता द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कह दिया कि यह कोई नई बात नहीं है। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा अब सत्ता में परिवर्तन के लिए आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की ओर नजर लगाए हुए हैं ।
छत्तीसगढ़ की जनता अब यह चाहती है कि प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से मुक्त कर एक ईमानदार सरकार की स्थापना की जाए। एक सु सुग्घर छत्तीसगढ़ की आस सभी मतदाताओं को है। जिस प्रकार दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की चुनी हुई ईमानदार सरकार लोगों के जनहित में कार्य कर रही है वैसे लोग चाहते हैं कि ही आम आदमी पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में भी चुनकर आए।
पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली एवं विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित बालोद जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, जिला अध्यक्ष चोवेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक आरदे, बालक सिंह साहू, जिला साचिव विनय गुप्ता, महेश गुप्ता, हर प्रसाद निर्मलकर, रोहित साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मकसूदन साहू, लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, शंकर बंजारे उमेश देशमुख शामिल थे।
