DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिया देवी मंदिर ट्रस्ट नारागांव में क्वांर नवरात्रि महोत्सव 2023 का शुभारम्भ 15 अक्टूबर से

बालोद/गुरुर। शक्ति और सौंदर्य की संगम स्थली मां सियादेवी के पावन धरा में आयोजित क्वांर नवरात्रि महोत्सव के पंचमी महापूजन ज्योति दर्शन महाआरती हवन आदि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम की शुभारंभ 15 अक्टूबर रविवार को तिथि 1 एकम घटस्थापना शारदीय नवरात्र समय दोपहर 11:36 से 12:24 (वेदी पूजन स्थापना),19 अक्टूबर गुरुवार तिथि 5 पंचमी, पंचमी पूजन (ललिता पंचमी) समय दोपहर 1.36 से 2.42 बजे तक दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर रविवार तिथि अष्टमी दुर्गा अष्टमी महा अष्टमी हवन पूर्णाहुति महा आरती समय दोपहर 2:00 बजे से 4 बजे तक 23 अक्टूबर सोमवार तिथि नवमी श्री महानवमी विसर्जन समय प्रातः 10:00 बजे से की जाएगी। जिसमें आयोजक एवं सियादेवी मंदिर ट्रस्ट नारागांव समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू,एवं सलाहकार तुलसी राम साहू ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आकर आने की अपील की है। सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए है।

You cannot copy content of this page