DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले के दो युवाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत टंडन व देवेन्द्र साहू को किया सम्मानित

बालोद:- संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में कलेक्टर सभागृह कक्ष में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन पिता श्री हूबलाल टंडन कक्षा – बी ए तृतीय वर्ष अध्यनरत छात्र ग्राम डुड़िया व शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक देवेन्द्र कुमार साहू को राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। और दोनों स्वयंसेवकों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बालोद जिले के युवाओं को अन्य राज्यों के राष्ट्रीय शिविरों में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें वर्ष 2023 में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्रीय एकता शिविर बर्दवान विश्वविद्यालय बर्दवान पश्चिम बंगाल में बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।

युवाओं के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण करने का राष्ट्रीय सेवा योजना एक मंच प्रदान करता है। और निरंतर देश एवं समाज हित में नि: स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

You cannot copy content of this page