DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नुक्कड़ सभा से भाजपा किसान मोर्चा बता रही ठगेश सरकार की नाकामी

बालोद। जिला किसान मोर्चा बालोद एवं ग्रामीण भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है ।

जिसमें केंद्र के मोदी सरकार के उपलब्धियां की बखान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य शासन सरकार के विफलताओं को जनमानस तक पहुंच रहे हैं।

इस नुक्कड़ सभा के माध्यम से अब नहीं सहबो अब बदल के रहबो का नारा देकर विशाल नुक्कड़ सभा आयोजित की जा रही है।

जिसके तहत हीरापुर सिवनी झलमला जगतरा जमरूवा करहीभदर में यात्रा पहुँचा तो ग्रामीणों जनो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नुक्कड़ सभा को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न ग्रामों के लिए रवाना किया गया और साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए अपनी मन की बात के तहत अपने सुझाव पेटी प्रदान की गई।

जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर ठगेश सरकार के कृत्यों को उजागर करेगी । इस नुक्कड़ सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन देशमुख मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग सुरेंद्र देशमुख व खिलेश्वरी साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिंन्हा मंत्री धर्मेंद्र साहू कन्हैया यादव वरिष्ठ नेता होनिल दत्त पटेल मंडल महामंत्री धनेश्वर मिश्रा चित्र सेन साहू आदि द्वारा संबोधित किया गया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश साहू दिनेश साहू सदानंद साहू सांतनु साहू टोकेश्वर साहू बहुर नेताम कमलेश गौतम गणेश राम साहू मन्नू लाल घोरी भूपत हटीले घणाराम साहू कमलेश निषाद मिथलेश सिन्हा कमलेश साहू दानेश्वर सिन्हा भूपेंद्र साहू प्रीति साहू प्रियंका राय किशोर संघरे श्रवण देवांगन मनोज साहू विमल साहू भोमराज साहू संतोष साहू सखाराम देवांगन आदि की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page