DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हॉस्पिटालिटी के प्लेसमेंट छात्राओं को कलेक्टर ने बांटे ऑफर लेटर

बालोद। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिग सेण्टर अंजोरा के तत्वावधान प्रथम हॉस्पिटालिटी बैच 6 के 13 छात्राओं को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के द्वारा ऑफर प्लेसमेंट लेटर वितरण किया गया।

18 अगस्त से 14 छात्राओं ने हॉस्पिटालिटी कोर्स में एडमिशन लिया जिसमे 13 छात्राओं ने प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ऑफर लेटर वितरण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं को जॉब के लिये प्रेरित कर उन्हें जॉब का महत्व समझाया।

हुनरमंद युवाओँ मिला रोजगार

प्रथम हॉस्पिटालिटी सेण्टर अंजोरा केंद्र प्रमुख सुभाष डोंगरे ने बताया कि अंजोरा में नजदीकी जिले के ग्रामीण क्षत्र के बेरोजगार युवाओं को हाँस्पिटालिटी कोर्स का प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार अवसर मिल रहा हैं,

युवाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर फ़ूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, मल्टीफंक्शनल ऑफिस असोसिएट का प्रशिक्षण में होटल इण्डस्ट्रीज की उपयोगी जानकारी सिखाई जा रही है| छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन स्किल, स्वाफ्ट स्किल को शामिल किया गया हैं| स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा हाँस्पिटालिटी से टेक्नीकल ट्रेनर हेमंत दास छात्राओ को जॉब के लिए बधाई दी, अवसर पर टेक्नीकल ट्रेनर हसीना नेताम, हिरमत साहू, धनेश्वर साहू, भोजराम साहू, सुभाष डोंगरे, नवलकिशोर चद्राकर आदि स्टाफ उपस्थित रहे| सभी स्टूडेंट ने प्रथम एजुकेशन फाउडेशन एवं कोटक डोनर को धन्यवाद दिया |
10 हजार प्रतिमाह वेतन हसीना नेताम ने बताया कि हिमेश्वरी, रोशनी, डोमिन को बिनोरी हॉटल गुजरात अहमदाबाद में 10 हजार सैलरी में प्लेसमेंट हुआ है, हॉटल क्रिसेंट रिसोर्ट इंदौर मध्यप्रदेश में निशा , ममता, प्रियका, कुमुद को 9हजार 500 रुपये में प्लेसमेंट मिला है, हॉटल शैमरॉक ग्रीन रायपुर में त्रिरेखा और नेहा को जॉब मिला है इनका सैलरी 8000 प्रतिमाह है। इस सभी छात्राओं को भोजन आवास की निःशुल्क व्यवस्था प्रदान की जा रही है। जॉब से सभी छात्राएं खुश है।

You cannot copy content of this page