DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनुका शार्वा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार से हुई अलंकृत

बालोद। संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षाश्री जो कि प्रतिवर्ष पूरे संभाग में तीन उत्कृष्ट व्याख्याता को ही उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में पदस्थ भौतिक शास्त्र की व्याख्याता सुश्री एनुका शार्वा को प्रदान किया गया। जो पूरे बालोद जिले और संभाग के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग थे । संयुक्त संचालक बी एल ठाकुर सहायक संचालक प्रवास बघेल की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें नवाचारी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता ध्रुव ने किया। सुश्री एनुका शार्वा बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उनके आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए कला कौशल को पहचान कर खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उनको अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने प्रोत्साहित करती है और प्रतिवर्ष कला उत्सव के माध्यम से बच्चों की कला को निखारते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों, के द्वारा शाला के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रेरित करती है और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग भी देती है। सुश्री शार्वा सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है चाहे कोरोना काल में मोहल्ला क्लास, निःशुल्क मास्क वितरण, कमजोर बच्चों को पढ़ाई में सहयोग, कैंसर जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, के अलावा कार्यक्रम, बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रोत्साहित करती हैं।
सुश्री शार्वां शास्त्रीय नृत्य अंतर्गत ओडिसी की एक कुशल नृत्यांगना भी है।
सुश्री शार्वां को शिक्षा श्री पुरस्कार से अलंकृत किये जाने पर शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, ए के साहू, प्राचार्य बी के जोशी अनीता सिंह, व्याख्याता एल के ठाकुर रोहिणी नायक,सीमा सुशील जावंनते, अविनाश साहू, एस सी सोनी, डुप्ले साहू, लवण साहू, एन के योगी, सूर्योदय मानिकपुरी, खेमंत साहू,अनिल दिल्लीवाद, हेमंत साहू, कपिल पटेल, कल्पना खरे, सुनीता साहू, प्रदीप साहू, संभव देवांगन, वीना ठाकुर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page