DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएससी पर घोटाले का आरोप: भाजयुमो ने निकाली कांग्रेस सरकार की शव यात्रा, देखिए वीडियो

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने PSC घोटाला का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। भाजपा कार्यालय के पास से ही निकले उक्त शव यात्रा के चलते भाजपाइयों, भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से जमकर झूमा झटकी हुई और यात्रा निकालने से रोका गया। भाजपा नेताओं ने घोटाले का आरोप लगाते हुए मांग किया कि CGPSC- 2019 के साथ, 2020, 2021 की भी न्यायिक जाँच और CBI जाँच हो।


परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर कार्यवाही हो। उत्तर पुस्तिका की जाँच Offline हो, विशेषज्ञों के नाम जारी हो। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बालोद आदित्य सिंह पीपरे के नेतृत्व में और रौनक कत्याल के मौजूदगी में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाली गई थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुण्डरदेही बिरेंद्र साहू ,जिला मंत्री नरेश साहू, शरद ठाकुर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, तोमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा,खेमलाल देवागन , विकास जैन महामंत्री जिला युवा मोर्चा ,जिला किसान मोर्चा मंत्री टुकेश्वर पांडेय, लवण साहू जिलाभाजयुमो मंत्री ,मनीष साहू गुरुर युवा मोर्चा अध्यक्ष , टुमन साहू खेरथा युवा मोर्चा अध्यक्ष,देवेंद्र साहू अर्जुंदा युवा मोर्चा अध्यक्ष,संजय साहू ,कुंदन साहू , रेमन सिन्हा,प्रदीप साहू, टामन साहू ,गोपेश साहू,रूपेश रावटे , शिखर साहू, संजय शर्मा सरपंच , संतोष साहू, बृजेश गुप्ता, युवा मोर्चा से राहुल साहू,कमल बजाज, तुषार ढीमर,रवि, जय लुल्ला, यश जैन, एवन साहू, आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page