DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव युवा मितान क्लब ने दिए जगन्नाथपुर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को खेल सामग्री

बालोद। राजीव युवा मितान क्लब के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, राजीव युवा मितान क्लब जगन्नाथपुर के द्वारा खेल गतिविधियों को बढावा देने ,सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के बच्चो के लिए खेल सामाग्री भेंट किया गया।

खेल के माध्यम सें यहां के नन्हें बच्चे अपनी शारीरिक व बौध्दिक विकास कर भविष्य के लिए तैयार हो सके। उक्त मंशा अनुरूप, बैट बाल, बालीवाल, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैचीग रींग ,कैरम बोर्ड आदि सामाग्री वितरण किया गया और साथ ही साथ सरस्वती शिशु मंदिर शाला परिवार को अन्तरराज्यीय खेल में जाने हेतु शुभकामना दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ताराचंद साहू सहित राजीव युवा मितान क्लब से गुणेश्वर देशमुख, कोमिन साहू, पोषकरण देशमुख, डुलेन्द देशमुख, टुकेश देशमुख,हिमांशू देशमुख, पुरषोत्तम साहु, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page