DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नटराज कंपनी में घर बैठे जॉब दिलाने के नाम पर 52000 की ठगी, पति-पत्नी हुए ठगी के शिकार

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम सतमरा के साहू दंपति नटराज कंपनी में घर बैठे नौकरी करने के लालच में 52000 की ठगी का शिकार हो गए। दरअसल में पीड़ित उमेश कुमार साहू की पत्नी प्रीति साहू इंस्टाग्राम चला रही थी। इस दौरान एक पोस्ट में लिखा था कि घर बैठे नौकरी करें नटराज कंपनी में। इस फर्जी विज्ञापन पर उनकी पत्नी ने भरोसा कर लिया और मामले की जानकारी पति को दी। दोनों झांसे में आ गए फिर ठग का उनके पास फोन आना शुरू हो गया और अलग-अलग कार्यों का बहाना करके अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करा कर ₹52000 जमा करवा लिए गए। काफी देर बाद दंपती को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। तब जाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उमेश साहू ने बताया मैं ग्राम सतमरा का रहने वाला हूं। कक्षा 12 वीं तक पढाई किया हूं। बचेली के ठेकेदार का जे0सी0बी0 में चालक का काम करता हूं। कि मोबाईल नंबर 8723802585 के धारक द्वारा नटराज पेंसिल पेकिंग का काम देने के नाम पर मेरे बैंक ऑफ बडोदा शाखा पलारी के खाता एवं मेरी पत्नी प्रीति साहू के बैंक ऑफ बडोदा शाखा पलारी के खाता से दिनांक 19.07.2023 से 20.07.2023 तक गुगल पे और पेटीएम के माध्यम से 09 बार में कुल 52,750 रूपये ट्रांसफर करवा कर धोखाधडी किया गया है। मेरे पास स्मार्ट फोन है, जिसका उपयोग कभी कभी मेरी पत्नी भी करती है। दिनांक 19.07.2023 को मेरी पत्नी प्रीति साहू मेरे फोन का उपयोग करते समय इंस्टाग्राम में नटराज पेन्सिल पेकिंग घर बैठे नौकरी के एड देखने एवं उसे फालो करने से मेरे मोबाईल नंबर में अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर 8723802585 से फोन आया और अपना नाम मनोज कुमार बताया तथा नटराज पेन्सिल पेकिंग कंपनी के सदस्य हूं और हम लोग घर बैठे नौकरी देने का काम करते हैं, जिसमें बडा डिब्बा के पेन्सिल को छोटा पैकेट बनाना है, यदि आपको नौकरी चाहिए तो आईडी बनाने के लिए 650 रू0 ऑनलाईन जमा करने कहने पर मेरे द्वारा मनोज कुमार के बातों में आकर दिनांक 19.07.2023 को 650 रू0 मनोज कुमार के दिये आई डी जिसमें अमन कुमार एवं रूबी कुमारी के नाम से बार कोड तथा यूपीआई आईडी 9126396609@paytm भेजने से मेरे द्वारा उक्त राशि जमा किया गया। दिनांक 20.07.2023 को पेन्सिल टुट फूट होने पर इंश्योरेंस व अन्य प्रोसेस करने के नाम पर 2000, 550, 2550, 8500, 8000, 500, 25500, 4500 रू0 जमा कराया है। इस प्रकार मोबाईल नंबर 8723802585 के धारक द्वारा नटराज पेंसिल पेकिंग का काम देने के नाम पर मेरे बैंक ऑफ बडोदा शाखा पलारी के खाता एवं मेरी पत्नी प्रीति साहू के बैंक ऑफ बडोदा शाखा पलारी के खाता से दिनांक 19.07.2023 से 20.07.2023 तक गुगल पे और पेटीएम के माध्यम से 09 बार में कुल 52,750 रूपये जमा कराकर ऑनलाईन धोखाधडी किया है।

You cannot copy content of this page