DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व गणतन्त्र दिवस परेड विश्व विद्यालय स्तरीय हेतु राजनांदगांव से 3 और अ. चौकी की 1 स्वयंसेविका का हुआ चयन

बालोद। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल एवं उच्च शिक्षा विभाग, छ.ग. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2023-24 हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर रासेयो स्वयंसेविकाओं के चयन के लिए तिथि 21.09.2023 (गुरुवार) स्थान- कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर में रखा गया है इस हेतु रासेयो स्वयंसेवकों का जिला स्तर पर चयन किया गया है। जिसमे राजनांदगांव जिले से शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के 3 स्वयंसेविकाएं कु.भूमिका भारती, कु. यामिनी साहू, कु. शालिनी देवांगन एवं जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अ.चौकी की कु. छवि साहू का चयन हुआ है। सभी स्वयंसेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य और आगे निरंतर बढ़ते रहने हेतु शा.दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर जी एवं रासेयो जिला संगठक डॉ. एस. के.पटेल जी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

You cannot copy content of this page