बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। जिसमें बाइक को चुराकर किसी को ₹5000 में सौदा करके बेच दिया था। बाइक खरीदने वाला तो पहले गिरफ्तार हो गया था। लेकिन चुराने वाला फरार था। जिसे घर आते ही पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पकड़ लिया। घटना थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। टीआई रोहित मालेकर ने बताया प्रार्थी नारायण सिंह पिता कन्हैया लाल दुधकौरव उम्र 65 वर्ष साकिन चंदनबिरही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14. अक्टूबर.2020 को पडोस के चन्द्रशेखर निषाद का मोटर सायकल सीजी 07 ए डब्ल्यू 5516 पैशन प्रो हरा कलर का मांगकर ग्राम कमरौद अपनी बहन के घर गया था। मोटर सायकल को बाहर खडी कर चाबी को अपने पास मे रखा था करीबन 12.30 बजे घर से बाहर निकल कर देखा तो मोटर सायकल नही था। आसपास पतातलाश किया पता नही चला। कोई अज्ञात आरेापी द्वारा मोटरसायकल किमती 20,000 रू. को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 433/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान बिना नंबर के मोटर सायकल पैशन प्रो के चालक संदेही ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू से पुछताछ में बताया की ग्राम कमरौद के रामलाल सलाम से उक्त मोटर सायकल को 5000 रू. मे खरीदना, बिना नंबर के मोटर सायकल इंजन एवं चेचिस नंबर तथा चोरी कि रिपोर्ट दर्ज के अनुसार प्रार्थी द्वारा पेश आर सी बुक से मिलान करने पर उक्त मोटर सायकल चोरी का होना पुख्ता सबुत पाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना सिद्व पाये जाने से आरोपी ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन मोहलाई थाना अर्जुन्दा को चोरी की संपत्ति खरीदने के जुर्म में धारा 411 के तहत पूर्व में 05 नवम्बर .2020 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी राम लाल सलाम पिता इंदल सिंह सलाम उम्र 36 वर्ष साकिन आबादी पारा कमरौद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद जो घटना दिनांक से फरार था। दिनांक 25 दिसम्बर को सूचना मिली कि आरोपी अपने के घर के किसी कार्यक्रम होने से वह अपने ग्राम कमरौद आया हुआ है, जिसे पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार रिमांड पर भेजा गया है।
मोटरसायकल चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार, 5000 में हुआ था सौदा, फरार था चोर, घर आते ही पकड़ाया
