DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिरिद के एक ग्रामीण के घर में लगी आग, गैस सिलेंडर भी फटा, दहशत में गुजरी रात

तस्वीरें: संतोष कुमार साहू संवाददाता कमरौद

बालोद। अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरिद में बीती रात को करीब 1 बजे टिकेश्वर देशमुख के घर में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन किचन में लगी इस आग से वहां रखा हुआ गैस सिलेंडर और तेल टीन भी फट गया। जिससे किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया। रात में लगभग 1 से 2 बजे के बीच यह घटना है। सरपंच अवध साहू ने बताया किचन के कुछ ही दूर पर घर का बुजुर्ग मनोहर देशमुख सोया हुआ था। जिन्हें आनन फानन में हटाकर परिजनों ने उनकी जान बचाई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जब रात 3 बजे गैस सिलेंडर फटा तो जोरों से धमाका हुआ और आसपास के लोग जागे और मदद के लिए दौड़े। रविवार को सुबह 11 बजे अर्जुंदा पुलिस भी मामले की जांच के लिए पहुंची। मुआवजे के लिए पीड़ित परिवार ने मांग की है।

You cannot copy content of this page