DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के स्वयंसेवी स्वच्छ्ता ही सेवा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

राजनांदगांव।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। स्वच्छता लींग 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत आज महापौर हेमा सुदेश देशमुख के आतिथ्य में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों, स्वच्छता दीदीयों, शालेय विद्यार्थियों तथा निगम पदाधिकारियों व अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई एवं शपथ उपरात आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना की। रैली में स्वच्छता दीदीयों सहित,रासेयो स्वयंसेवी टा. प्यारेलाल स्कूल स्टेट हाई स्कूल एवं आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों तथा स्काउट एवं एनसीसी के कैडेटों ने शहर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण कर स्वच्छता अपनाने नारा लगाते हुये लोगों को स्वच्छता से जुड़ने अपील किये। इस दौरान निगम परिसर के सामने रोड में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी। कार्यक्रम में स्वच्छता की ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ. नेहा गुप्ता ने कहा कि अपने घर के कचरों को साफ कर शून्य करना है। जीरो वेस्ट का मतलब कचरे का निष्पादन कर कचरे से मुक्त होना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक करने के लिए सभी को कहा गया । उपरोक्त कार्यक्रम में स्वच्छता दीदीयों, शालेय विद्यार्थियों तथा निगम पदाधिकारियों व अधिकारियों, कर्मचारियो के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर, निकिता अम्बादे, सहित कुल 15 स्वयंसेवीयो ने अपनी सहभागिता दी ।

You cannot copy content of this page