DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड का जिला स्तरीय चयन हुआ संपन्न

गुण्डरदेही। भारत सरकार युवा एवं कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के माध्यम से पूरे भारत में शिक्षा के साथ समाज सेवा कर व्यक्तित्व का विकास का अवसर विभिन्न शिविरों के माध्यम से प्रदान करता है जिसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम नई दिल्ली में मार्च पास्ट परेड में शामिल होते है। जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद डॉ लीना साहू के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी संजय शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन कार्यक्रम माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही में संपन्न हुआ।

जिसमें पूरे जिले के महाविद्यालय से प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रतिभागियों को मार्च पास्ट, परेड, दौड़ भाग, संस्कृतिक गतिविधियों, व्यवहार कुशलता एवं साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय के लिए 3 स्वयंसेविका को चयनित किया गया।

प्री आरडीसी चयन प्रभारी ,श्री संजय शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी शा.उ.मा.वि.गुण्डरदेही वरिष्ठ स्वयं सेवक, कौशल गजेंद्र , सहायक प्राध्यापक श्री डिगेन्द्र साहू , खिलेश्वर साहू, यशवंत कुमार टंडन, दिव्या सिन्हा, गरिमा निषाद, छाया साहू, मीनाक्षी, टिकेश्वरी सेन, टिंकल गजेन्द्र, उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page