DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आबकारी विभाग द्वारा 09 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई

बालोद।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम के द्वारा शराब कोचियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार 12 सितंबर को जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी संजय देवांगन के रिहायशी मकान में 50 नग पाव देशी प्लेन शराब कुल 09 लीटर जप्त करने की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बालोद के प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

You cannot copy content of this page