DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सत साहेब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम बोरी (लाटाबोड़) में किया आंदोलन का आगाज, जानिए क्या है मामला?

बालोद। ग्राम बोरी (लाटाबोड) में सत साहब चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में संत रामपाल जी महराज के जन्म दिन पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

जिसमे ग्रामीण सहित करीब 100 लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी से पहले संत रामपालजी महराज के अनुयायि एवं ट्रस्ट के लोगों ने एक रैली निकाली। जिसमे संत जी के नाम पर बालोद शहर व हिंदुस्तान के अन्य शहरों में संचालित फर्जी दीक्षा केन्द्रो पर की जा रही करोड़ो की वसूली एवं जेल से सीधे रामपाल जी महराज का लाइव वीडियो कालिंग एवं बात का फर्जी वीडियो बना कर आशीर्वाद के नाम से लूटना, जो की एक गैर संवैधानिक होने के साथ साथ एक संत की ही बदनामी है। संत को बदनाम करने वाले ऐसे लोगो के सच्चाई को उजागर करने उसके विरोध में नारे लगाए। जिसमे 5 महिला एक बच्चे की हत्यारी मैनेजमेंट शर्म करो शर्म करो, तथा फर्जी विडियो कॉल दिखाना बंद करो जैसे नारे प्रमुख थे।

संत रामपाल जी महराज के फैसले की कॉपी से हुआ सत्य का खुलासा

रैली के पश्चात आन्दोलकारियों ने सभा के रूप मे एकत्र बैठ कर संगोष्ठी प्रारम्भ किया सभा को पुराणिक दास ईश्वर दास, मिथलेश दास, वेद राम, मानु दास और बहुत से वक्ताओं ने संबोधित किया। सत साहब चेरिटेबल ट्रस्ट के राज्य प्रमुख बच्चन दास ने रामपाल जी महराज के फैसले की कॉपी सबको दिखाया। बताया और समस्त ग्राम वासी जनता को आगाह कर बताने की कोशिश की कि सिर्फ चमत्कार सत्संग या किसी के कहने से दीक्षा केंद्र में जाकर उनके फर्जी सेवादारों के चंगुल में फस कर अपना परिवार और खुद को गुलाम बनने से बचे। अभी गुरुजी जेल में है निर्दोष होते हुए भी महराज जी खुद इनके चुंगल से नहीं निकल पा रहे।

पुस्तक ज्ञान अमृत एवं षड्यंत्र का विष को अनुयायियों को देखने तक की मनाही है

बच्चन दास ने एक महत्वपूर्ण सच्चाई बताई की आज जो संत रामपाल जी महराज के प्रचारक हिमायती दीक्षा केंद्र संचालक बने है उनके द्वारा पूरी कोशिस की जा रही है कोई भी अनुयायि सत्य को जानने न पाये और न संत रामपाल जी महराज जेल से बाहर ना निकल पाये। सत्य ये है की सन 2014 के बरवाला की घटना एक प्रायोजित एवं राष्ट्रीय समाज सेवा समिति की सुनियोजित प्लान था। जिसके तहत महराज जी को आश्रम में 5 महिला 1 बच्चे की हत्या करके संत के माथे मढ़ दिया उन लोगों के बकायदा बयान को कॉपी निकलवाई गयी है और केस से संबन्धित सभी फाइले वायरल है। आश्रम संचालको ने सब को सूचना दिया की गुरुजी का जेल में आदेश है जो इस किताब को या वायरल फाइल पढ़ेगा उसका दुबारा आश्रम में प्रवेश निषेध होगा। लोगों को इतना डराया धमकाया जाता है की अपने ही परिवार को बता नहीं पाते अनुयायि आज तक पशोपेश में है की सच क्या है और झूठ क्या है ? बच्चन दास ने बताया की सभी अनुयायियों को सत साहब चैरिटेबल ट्रस्ट से संपर्क कर संत महाराज को जेल से बाहर लाने की मुहिम से जुड़ने की अपील करना चाहिए ताकि महान संत को खोने से बचाया जा सके सभा में विभिन्न जिले से आए सभी महानुभाओं ने इस आंदोलन को सफल बनाते हुए निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम मे सभी ग्राम वासी को उपस्थित होने के लिए ट्रस्ट में धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page