DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनोरा बटालियन के जवान ने किया सुसाइड, कनेरी का था रहने वाला

बालोद/गुरुर। पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम कनेरी में धनोरा बटालियन के जवान प्रधान आरक्षक कोमल नेताम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी अज्ञात है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने के आदि था. किडनी डैमेज होने की बात सामने आई है। आए दिन स्वास्थ्य खराब रहता था। कोमल सिंह नेताम उम्र 42 वर्ष 14 वी वाहिनी बटालियन धनोरा में प्रधान आरक्षक के पद पर था। वहीं 1 सितंबर से वह छुट्टी में था। पुरूर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक कोमल सिंह नेताम कुछ दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था. जिसकी जानकारी पुलिस वालों को घर के परिजनों एवं ग्रामीणो के द्वारा मिली है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मृतक कोमल नेताम शराब का आदी था। घटना दिनांक 5 सितंबर मंगलवार का बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी का कहना है कि वह शाम तक पति का खाने पर इंतजार करती रही। बाद में नहीं आने पर बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई एवं घर का दरवाजा खुला छोड़कर सो गई। मृतक के घर आने की खबर पत्नी को नहीं हुई और 11 से 12 बजे के बीच में दरवाजे की कुंडी में स्वयं के गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार को मृतक का शव का अंतिम संस्कार हुआ।

You cannot copy content of this page