DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेलो इंडिया वुमन लीग में बालोद के खिलाड़ियों ने दिखाए दम खम

बालोद। जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद ने एक बार फिर एक उपलब्धि अपने नाम किए। विगत 26 – 27 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित “राज्य स्तरीय पेंचाक सिलाट वुमन लीग प्रतियोगिता” में बालोद जिले से 14 प्रतिभागी तथा 4 कोच मैनेजर शामिल हुए ।जिनमें विभिन्न बालिका (महिला) समूह प्रतियोगिता हुआ। राज्य में पहली बार पेंचाक सिलाट जैसे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिनका संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) खेल एवम युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बिलासपुर में किया गया। जहां इस प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में बालोद जिलें से त्रिवेणी साहू, डिम्पल साहू, भुवी साहू, गीतांजली चौधरी स्वर्ण पदक पर अपना स्थान सुनिश्चित कराएं। जिनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का स्थान सुनिश्चित किए। साथ ही रजत पदक पर कृतिका टावरी, दिक्षा साहू तथा कास्य पर अन्विका ठाकुर , हरी प्रिया धाकड रहें साथ में इस प्रतियोगिता में भारती साहू, अंशिका, भूमिका, शामिल रहें तथा कोच मैनेजर खोगेश्वर गेंद्रे, यामिनी कौमार्य, मोनेश कुमार साहू, वासुदेव रहें, यह प्रतियोगिता खेल मंत्रालय, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया, एशियन, तथा वर्ल्ड गेम्स शामिल हैं, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद तथा खिलाड़ियों के माता पिता द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन तथा शुभकामनाएं दिए।

You cannot copy content of this page