DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव महापुराण के चलते रास्ता था बंद, पुलिस की लगी थी ड्यूटी, देखकर रास्ता बदल भागने लगे, कार की हुई तलाशी तो निकला बड़ी खेप में अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार

बालोद। बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। एक सफेद रंग के आई-20 कार में 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर हुआ बरामद हुआ है। मामले में बैतुल(मध्यप्रदेश) की शराब के साथ 02 अंतर्राज्यीय शरब तस्करो को पकड़ा गया। जिससे
4 लाख 37,000 रूपये की शराब व वाहन जप्त हुई । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी बालोद को पेट्रोलिंग करते समय मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की कार जिसमें ब्लैक फिल्म का शीशा लगा हुआ है, जो अत्यधिक स्पीड से चलाते हुऐ डौण्डी लोहारा से होते हुऐ बालोद की आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को ग्राम मालीघोरी नवोदय स्कुल के पास रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर मालीघोरी कुकुरदेव मंदिर की ओर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर ब्लैक फिल्म का शीशा लगा हुआ सफेद रंग की कार को पकड़ा गया। चेकिंग करने से कार में 02 व्यक्ति थे जिसका नाम मो.इरफान व आनंद साहू है। आई-20 कार से 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कीमती 1,87,000 रू व शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन सफेद रंग के आई-20 कार क्रमांक सी.जी. 17 सी. 2249 कीमती 2,50,000 रू कुल जुमला रकम कुल 4,37,000 रू. को बरामद किया गया। संदेहियों से बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 395/2023 धारा 34(2), 59(।) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि पारख राम साहू, नंद कुमार सिन्हा,, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवके आनंदधीर, मनोज मेश्राम, रूपेष चौरे, गुलाब किषोर, चंदन कुर्रे का सराहनीय भूमिका रही है। ज्ञात हो की उक्त कार्रवाई के दौरान जुंगेरा में शिव महापुराण के आयोजन के चलते रास्ता बंद था। पुलिस की ड्यूटी मालीघोरी के पास लगी हुई थी पुलिस को देखकर रास्ता बदलकर आरोपी भागने की फिराक में थे। जिसे पहले से मुखबिर की सूचना पर पकड़ने की प्लानिंग में बैठे पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

You cannot copy content of this page