DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“Happy Birthday Kaka” की मानव श्रृंखला बनाकर एनएसयूआई ने मनाया सीएम का जन्मदिन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननेता माटी पुत्र श्री भूपेश बघेल के जन्म दिन के विशेष अवसर पर आज बालोद NSUI के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में NSUI के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के ने अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का जन्म दिन मनाया।महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में NSUI के कार्यकर्ताओ ने विशेष तरीक़े से अपने प्रदेश मुख्यमंत्री भुपेश कका का जन्मदिन मनाया।


सैकड़ों की संख्या में NSUI के पदाधिकारी व महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छात्र श्रृंखला बना कर (HAPPY BIRTHDAY KAKA) लिख कर अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल का जन्म दिन मनाया गया। NSUI के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है भुपेश बघेल जी जिनको प्रदेश के छात्र छात्राओं व प्रदेश के युवाओं से एक अलग ही प्रकार का लगाव और जुड़ाव है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी का प्रदेश के लाखो युवाओं एवं छात्र छात्राओं में एक अलग पहचान है
इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मयंक गंगराले, जिला मीडिया प्रभारी दिव्यम शर्मा, NSUI जिला सचिव चंद्र प्रकाश पिस्दा, NSUI शहर अध्यक्ष विक्की यदु, NSUI जिलासचिव शरद कुमार, देवेंद्र निषाद, छात्र नेता भोजेंद्र साहू, देवेन्द्र साहू, साहिल भट्ट, बबलू ठाकुर, दुर्गेश रात्रे, गोलू ठाकुर, विजय ठाकुर, चेतन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, देवा साहू, कुणाल साहू, बंटी ठाकुर, दीपचन्द साहू, लक्ष्मी नारायण यादव, वैष्णवी साहू, वर्षा मनिकपुरी, रेनू टंडन, खुशी साहू, मीनाक्षी साहू, लाता कुमारी, डेविड टेकाम, दिव्यांशी ठाकुर, जिया ठाकुर, जोया यादव, मिस्ठि भारद्वाज, व अन्य NSUI कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।,

You cannot copy content of this page