DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मवेशी तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो पिकप वाहन से परिवहन करते 10 नग मवेशी जब्त

बालोद। मुखबीर सूचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर अण्डा जामगांव रोड में राहूद नहर पुल के पास बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 में 10 नग मवेशी गाय, बछिया, बछवा को ठूस ठूस कर बिना चारा पानी के क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी करने की सूचना की तस्दीक पर बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 को विधिवत चेक करने पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा कीमती 30,000 रू0 मिला। मौके पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती 1,00,000 रू0 को जप्त कर

आरोपी 01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, 02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिनान खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ0ग0, 03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग छ0ग0 के विरूध्द प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2023 धारा 4, 6, 10, 11 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004, धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधि0 1960 का अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page