जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी कॉलम बनवाने हेतु ओबीसी महासभा रजि. द्वारा देशव्यापी निर्णायक आंदोलन शुरू देखिये कब क्या होगा?



बालोद – ओबीसी महासभा रजि. राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने बताया ओबीसी महासभा रजि. द्वारा जनगणना फार्मेट में ओबीसी कॉलम जोड़े जाने की मांग हेतु लगातार किये जा रहे आंदोलन/ज्ञापन/धरना प्रदर्शन के बाबजूद राज्य और केंद्र सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है । आगामी जनगणना फार्मेट में ओबीसी कॉलम जोड़े जाने के लिये ओबीसी महासभा रजि. द्वारा देशव्यापी निर्णायक आंदोलन हेतु चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित किया गया है जो कि निम्नानुसार रहेगा –

प्रथम चरण – 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड पार्षदों के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौपेंगे

द्वितीय चरण – 2 जनवरी से 7 जनवरी जातीय सामाजिक संगठनों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे

तृतीय चरण – 11 जनवरी से 12 जनवरी अन्य संगठनों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे

चतुर्थ चरण – 15 जनवरी से 16 जनवरी  ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा क्षेत्रीय विधायक/मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आगामी आँदोलन की चेतावनी पत्र सौपेंगे

पाँचवा चरण – 18 जनवरी से 22 जनवरी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे

छठवाँ चरण –  24 जनवरी से 25 जनवरी ब्लाक मुख्यालयों पर अनशन पर बैठेंगे

सातवाँ चरण – 26 जनवरी सभी ग्रामों में सभाओं का आयोजन होगा

आठवाँ चरण – जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आँदोलन

नवम चरण – जनगणना फार्मेट में ओबीसी का कॉलम नहीं बनाये जाने की स्थिति में  “जनगणना का बहिष्कार” ओबीसी समाज के लोग जनगणना प्रगणक को जानकारी नहीं देंगे

उक्त निर्णायक आंदोलन में राष्ट्रीय/प्रदेश/संभागीय/जिला/विधानसभा/ब्लॉक/ग्राम पंचायत आदि सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर ओबीसी जनगणना हेतु निर्णायक आंदोलन को चरणबद्ध आगे बढ़ाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page