DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैलगाड़ी में अमानक खाद लादकर कलेक्ट्रेट जाएंगे भाजपाई : किसान मोर्चा करेगी घेराव एवं धरना प्रदर्शन कल

बालोद। भारतीय जनता पार्टी व जिला किसान मोर्चा संयुक्त रूप से अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद वितरण पर रोक लगाने एवं मंडी टैक्स वापस लेने के संबंध में कल मंगलवार को धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट का घेराव झलमला चौक मे आयोजित है। इस संबंधित जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को अमानक वर्मी कंपोस्ट जबरन दिया जा रहा है। उसके विरोध में 12 बजे झलमला चौक में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित कर कलेक्ट्रेट का घेराव होगा। इसमें किसान एवं पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अमानत खाद को लाद कर बैलगाड़ी में सवार होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का कुच करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू , जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत पवार, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू, पूर्व विधायक गण प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू बालमुकुंद देवांगन राजेंद्र राय प्रदेश जिला महामंत्री भाजपा देवेंद्र जायसवाल किशोरी साहू किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर जिला किसान मोर्चा प्रभारी सुरेश्वर साहू प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन यज्ञ दत्त शर्मा छगन देशमुख लेख राम साहू सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष गण सभी मोर्चा के पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि गण एवं जिले के समस्त भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page