DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG NEWS- सड़क हादसे में बालोद के कान्हा पब्लिक स्कूल के शिक्षक की दर्दनाक मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान


बालोद/ गुंडरदेही(कुंजलाल साहू)
गुण्डरदेही से 7 किलोमीटर दूर ग्राम खप्पर वाड़ा पूर्वी राइस मिल के पास रविवार की तड़के सुबह 5 से 6 बजे के बीच मोटरसाइकिल सवार हरीश नागवंशी कोरबा निवासी की मौत हो गई। जो बालोद कान्हा पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारी थी। जिससे हरीश नागवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कराकर शव परीक्षण करने पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हरीश नागवंशी कोरबा बिलासपुर निवासी है जो बालोद में कान्हा पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ था और सुबह दुर्ग से बालोद जा रहा था।

जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। गुंडरदेही पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

You cannot copy content of this page