सरपंच सहित बच्चे हुए ओलंपिक में शामिल, खेले बिल्लस और फुगड़ी



बालोद। सांकरा ज में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच वारुणी देशमुख ने किया। सरपंच ने स्वयं भी बिल्लस खेल में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सचिव पुरन प्रसाद जोशी थे। 16 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फुगड़ी में ओजस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान दीप्ति ने प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में उर्वशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दूसरा स्थान तृषा ने प्राप्त किया। गेंडी दौड़ में घासीराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कबड्डी में इशांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन में राजीव युवा मितान क्लब सदस्य सुशील हिरवानी, यशवंत कुरेशिया, वर्षा कुरेशिया मुकेश देशमुख, परमेश्वर देशमुख आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page