स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन में जुटे टिकट के दावेदार, इशारों में प्रदेश अध्यक्ष बोले वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवाओं के दम पर लड़ेंगे चुनाव

फिर से जीतेंगे तीनों सीट सहित छत्तीसगढ़ में 75 प्लस, बनाएंगे राज्य में कांग्रेस की सरकार, लोकसभा चुनाव जीतकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री: दीपक बैज
बालोद/ गुरुर। बालोद जिले के नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पुरूर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का आगमन हुआ। जिनका पुरूर बस स्टैंड में कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने इशारों में टिकट के दावेदारों से कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेकर हमें युवाओं के दम पर चुनाव जीतना है। कांग्रेस में टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर दावेदार अप्रत्यक्ष रूप से अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए भी पहुंचे हुए थे। सभी को मिलकर काम करने की नसीहत प्रदेश अध्यक्ष ने दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अब 2 माह ही बचे हैं। बाकी पार्टी ने तो साढ़े 4 साल काम किया ही है। सरकार की योजना को जनता तक पहुंचाना है। बूथ लेवल पर कार्य करना है। युवाओं को रिचार्ज करना है। बूथ अध्यक्ष बनाना है। बीएलए बनाने का काम दो-तीन दिन के अंदर सभी विधायक और जिला अध्यक्ष कर लेंगे। इसके बाद हमें 90 विधानसभा क्षेत्र में 60 दिन तक काम करने में लग जाना है। लगातार दौरा होगा। रोजाना 18 घंटे काम करना है। हमारा टारगेट 75 प्लस सीट है। बालोद जिले में भी फिर से तीनों सीट पर कांग्रेस को जिताना है। जहां 2023 के विधानसभा चुनाव में हमें राज्य में फिर से कांग्रेस की सत्ता लानी है वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए साथियों जोश और उत्साह नवंबर तक बना कर रखें । हमारा लक्ष्य फिर से सरकार बनाना है। आलाकमान ने मुझ पर भरोसा किया है, बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर मुझे खरा उतरना है। सत्ता और संगठन मिलकर काम करेंगे। इस चुनाव में फिर से जीतना है।
मीना सत्येंद्र साहू के कार्यों की सराहना

भाषण के दौरान जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्येंद्र साहू के कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष ने सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह मेरे आने जाने का रास्ता है। जब भी मैं यहां से गुजरता हूं, उनके ढाबे में जरूर रुकता हूं और क्षेत्र की राजनीतिक चर्चा होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि अब क्योंकि मैं प्रदेश अध्यक्ष बन गया हूं कभी भी मेरा प्रोटोकॉल जारी होता है और इधर से आना होता है तो आप मुझे बीच रास्ते में भी हाथ हिलाकर रुकवा देना मैं वहां रुक कर आपसे बात जरूर करूंगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी सीनियर से आशीर्वाद लेकर युवाओं के दम पर चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहेंगे।
संगीता सिन्हा फिर एक बार का गुंजा नारा

स्वागत के दौरान वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के दौरान बीच-बीच में उनके समर्थक युवाओं द्वारा एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष के सामने नारा लगाया गया कि जन जन की यही पुकार, संगीता सिन्हा फिर एक बार,,,,,। इस नारे के साथ कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने एक बार फिर संगीता सिन्हा को कांग्रेस से टिकट देने की अप्रत्यक्ष मांग की।
यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत में विधायक संगीता सिंहा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू, ललिता साहू, धनेश्वरी सिन्हा, केदार देवांगन, कांग्रेस नेता सत्येंद्र साहू, कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पुष्पेंद्र तिवारी, रतिराम कोसमा, चंद्रेश हिरवानी,ओमप्रकाश गजेंद्र, सुचित्रा साहू, हेमंत साहू, हलधर साहू, संजय चौधरी, पूरन लाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू ,रेनू महिमा साहू, किशोर साहू, सादिक अली, जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे, तोषण साहू, ओंकार महमल्ला, लेखक चतुर्वेदी, टोमन साहू पिमन साहू, जितेंद्र यादव, सुकीर्ति यादव, धीरपाल चंद्राकर, सरस्वती चंद्राकर, वर्षा साहू,संतोष ठाकुर, नरेंद्र सिन्हा, प्रमोद सोनवानी, भगवानदास, योगेश्वर साहू, उमर अली, श्रवण नेताम, रमेश सिन्हा, मोहम्मद अयूब खान, रफीक खान, टिकेश्वर साहू राजू डहरिया, केशव पटेल, रमेश जोगी दिनेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। बारिश के बावजूद सुबह से ही कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत सम्मान के लिए जुटे हुए थे। उनका उत्साह देखकर प्रदेश अध्यक्ष ने सराहना की और कहा कि यह उत्साह नवंबर तक बनाए रखना है और हमें इसी उत्साह के साथ फिर से सत्ता पाना है।