DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, ग्रामवासियों को दी बधाई


बालोद– गुरुवार को बाजार चौक सांकरी में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी और संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना से प्रारंभ की गई। इसके उपरांत अतिथियों ने नवीन आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। साथ ही पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक (इंटरलाकिंक) निर्माण, स्कूल मैदान समतलीकरण का भूमिपूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने उपस्थित ग्रामवासियों को बधाई दी और कहा की प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में आज गांव-गांव में जो विकास हो रहा है। वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की देन है।

जिसे प्रदेश में किसान के बेटा के नाम से जाना जाता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजना आज गांव-गांव और शहरों में देखने को मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही श्री अजय कुमार जैन, जनपद सदस्य श्रीमती रमा देवी ठाकुर, श्री प्रमोद जैन, श्री दुष्यंत सोनवानी, सरपंच सरिता संजीव निषाद, उपसरपंच श्री युगल ताम्रकार, सचिव श्री नरेन्द्र पटेल, श्री संतोष निषाद, श्री प्रकाश सिन्हा, श्री बलराम कुंभकार, श्रीमती अनुसुइया साहू, श्रीमती हिरौदी साहू, श्रीमती प्रभा कुंभकार, श्रीमती सुशीला ठाकुर, श्री सुभेराम ठाकुर, श्री संजय ठाकुर, श्रीमती लता निषाद, श्रीमती जमुना साहू, श्री खिलेश्वर ठाकुर, श्रीमती मुक्ता ठाकुर श्री विष्णु निषाद, श्रीमती खेमीन पाटिल, श्रीमती चितरेखा बघेल शामिल रहे।

You cannot copy content of this page