DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद और दुर्ग जिला की सीमा पर हुआ तांदुला नदी में हादसा, स्टॉप डेम में बाइक धोने के दौरान दो बहे ,तलाश में जुटी गोताखोर की टीम

संजय साहू,बालोद/अंडा। अंडा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में तांदूला नदी में बाइक धोने के दौरान दो युवक बह गए। जिनका अब तक पता नहीं चल पाया। गोताखोर की टीम शाम 4 बजे से तलाश में लगी हुई थी। लेकिन कुछ हासिल हुआ। पानी का बहाव काफी तेज था। बहाने वालों में चुम्मन ठाकुर पिता सनत ठाकुर उम्र 20 वर्ष और दूसरा मिथिलेश उर्फ शिवम सोनी पिता विक्की सोनी दोनों ग्राम अंडा के रहने वाले थे। दोनों 12वीं पास हो चुके थे। दोनों अपने अन्य 4 साथी अजय यादव, विकास ठाकुर, यश यादव, योगराज चक्रधारी सभी अंडा के रहने वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए विनायकपुर से आमटी क्षेत्र में स्टाफडैम के पास गए हुए थे। जहां पिकनिक मनाने के बाद एक दोस्त बाइक धो रहा था। फिर बाइक धोने के बाद पैर फिसलने से एक बह गया और उसे बचाने के लिए दूसरे ने छलांग लगाई। तेज बहाव के कारण दोनों बह गए।

You cannot copy content of this page