बालोद। भारत सरकार के एफपीओ योजना के अंतर्गत नाफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के सहयोग और CBBO बेसिक्स इंडिया लिमिटेड (Basics india Ltd.) के मार्गदर्शन में एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बालोद जिले के बालोद ब्लाक के ग्राम झलमला में (TANDULA AGROFED FARMER PRODUCER COMPANY LIMITED) (किसान उत्पादक संगठन) मुख्य कार्यालय एवं कृषि परामर्श केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है।मुख्य अतिथि संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र होंगे। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह राज्य प्रमुख NAFED रायपुर (छ.ग.) होंगे 8 जुलाई 2023, शनिवार प्रातः 11:00 बजे से दोप 3:00 बजे तक स्थान- घोटिया चौक, झलमला बालोद (धमतरी -घोटिया चौक के पास) होगा। आयोजन की तैयारी में बोर्ड मेंबर ओमप्रकाश साहू (अध्यक्ष), चित्ररेखा साहू (उपाध्यक्ष) ‘कौशल कुमार साहू (सचिव) आर.एम सिन्हा (कोषाध्यक्ष) अवधराम साहू, हरिराम साहू, अर्जुन साहू, श्रीमती संतोष नरेश चंद्रवंशी, पूर्णानंद मंडावी, एवं समस्त FPO ग्राम प्रमुख एवं सदस्य गण जुटे हुए हैं।
तांदुला एग्रोफेड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के कार्यालय का उद्घाटन 8 जुलाई को
