DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम और डिप्टी सीएम का मुखौटा पहनकर निकाली रैली, खुद के चेहरे पर कालिक भी पोती

बालोद। जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल नया बस स्टैंड में आंदोलन के अंतिम दिवस में आंदोलन स्थल से नारे के साथ बरसात में भीगते हुए रैली निकाला गया।
रैली में कर्मचारियों द्वारा मुख पर कालिख पोत कर कैबिनेट में लिए गए निर्णय का विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल से बरसात में भीगते हुए संविदा कर्मचारी घड़ी चौक तक नारे के साथ रैली में लगभग 550 संविदा कर्मचारि सम्मिलत हुए।

रैली के माध्यम से नियमितीकरण के लिए निष्क्रिय राज्य सरकार को जगाने प्रयास किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि हड़ताल एवं आंदोलन का प्रमुख कारण है कि सरकार जनघोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने संविदा कर्मचारियों से नियमितिकरण का वादा किया था किंतु आज पर्यन्त तक संविदा कर्मचारियों का नियमित रूप से वेतन बढ़ता था वह भी नहीं बढ़ा और कर्मचारियों की बिना भर्ती किए नई नई योजनाओं का संचालन कर काम का बोझ जरूर बढ़ गया है। जिला एवं राज्य स्तर पर संविदा कर्मचारियों ने सरकार को अपनी नियमितिकरण के वादे अनुपूरक बजट में शामिल कर , पूरा करने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधा और पंचायत स्तर के निर्माण कार्य के साथ अन्य आवश्यक सेवाएं ठप पड़ गयी है ।

मीडिया प्रभारी सूरज ठाकुर सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में भी नियमितिकरण के वादे को लेकर भी अब तक स्पष्ट रुख नहीं दिखाई है , जिसके कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। जिले स्तर के पश्चात राज्य स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा आंदोलन में आज संविदा कर्मचारियों द्वारा मुख पर कालिख पोत कर रैली एवं कैबिनेट में लिए गए निर्णय के प्रति का दहन किया गया। उक्त रैली एवम आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा, श्रम विभाग , आई. टी. आई., कृषि विभाग, कौशल उन्नयन, एवं जिले समस्त योजना संविदा कर्मचारी सम्मिलित हुए ।

You cannot copy content of this page