DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर किए हड़ताल, मंत्रालय कर्मचारी संघ और न्यायालय विभाग के कर्मचारी संघ भी आए सामने, दिखाई एकजुटता

बालोद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिसमें छत्तीसगढ़ के 145 संगठन के एक साथ अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे। इस बार हड़ताल में छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ और न्यायालय विभाग के कर्मचारी संघ सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारी हड़ताल से शासकीय कार्य पूरी तरह ठप रहा। कार्यालय में अधिकारीगण को पानी पिलाने वाला कोई नही मिला। सबसे आपातकाल सेवा स्वास्थ्य विभाग की सेवा ठप रही। मरीज इधर उधर भटकते नजर आए और कई दफ्तर का ताला ही नहीं खुला।

जिसमें अपने कार्यों को लेकर कार्यालय आने वाले आम जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा । न्यायालयों में आज की पेसी प्रभावित हुई। छठवें वेतनमान के आधार पर देय भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर सुधार किया जाए। दूसरा राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए। प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर गठित कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमशः,08, 16, 24 ,एवं 30 वर्ष की अवधि की जाए। एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। आज की सभा की अध्यक्षता वाय के दिल्लीवार सह सहयोजक के द्वारा अध्यक्षता की गई व पदाधिकारियों द्वारा सभा को संबोधन जिला संयोजक मधुकांत यदु जी, सचिव आरके शर्मा , संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है और कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं करती है तब दिनांक 1 अगस्त 2023 से छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे, सभा को जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पुरी गोस्वामी, सह संयोजक वाय के दिल्लीवार,संतोष देशमुख,संतोष साहू ,एम के चंद्राकर,राजेंद्र द्विवेदी राधेश्याम साहू ,, राजेश कुमार साहू संदीप दुबे तामेश्वर कौशल मोतीलाल चंद्राकर रामकिशोर अंशु चेतन यादव लोकेश साहू के के के के सी वर्मा दशरथ साहू वीरेंद्र संजीत साहू साहू अध्यक्ष तथा श्रीमती रचना ठाकुर ठाकुर ठाकुर त्रिवेणी साहू ,रूप नारायण देशमुख ,ऐश के शांडिल्य ,रोशन प्रजापति ,अनिल सोनी ,रेखा बहन स्वास्थ् विभाग ,अंजना राठौर ,दिनेश सिन्हा पवन कुमार कुंभकार चंद्र प्रकाश कोठारिया, संतोष शर्मा, रवि कांत यादव गिरीश हरमुख,आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page