DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीधी में हुए पेशाब कांड पर बालोद में भी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,एमपी के सीएम का फूंका पुतला

बालोद। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में घटित, घृणित एवं अमानवीय पेशाब कांड के विरोध में गुरुवार को बालोद युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार एवं भाजपा के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन का आयोजन बालोद युवा कांग्रेस के पुर्व शहर अध्यक्ष साजन पटेल के नेतृत्व में किया गया। आदित्य दुबे ने बताया कि इस घृणित कृत्य की जितनी निंदा की जायें कम हैं.l। आदिवासी दलित मजदूर के मूंह पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि के द्वारा पेशाब किया जाना भाजपा की आदिवासी-दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. आगे यह कहा कि एक तरफ तो संबधित सीधी क्षेत्र के भाजपा विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला आरोपी से खुद का या भाजपा से किसी तरह का संबंध होने से इंकार करते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो और तस्वीरें हैं जो उनके इस दावे को खारिज करतें हुये साफ साफ साबित करतें हैं कि आरोपी भाजपा विधायक प्रतिनिधि होने के अलावा भाजपा युवा मोर्चा का जिला-उपाध्यक्ष भी हैं।

इंसानियत शर्मसार हुई

साजन पटेल ने कहा की भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहा है. मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है. बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की बात तो कहते हैं पर हकीकत में भाजपा की इस मनुवादी सरकार की नजर में गरीब, वंचित और शोषित-आदिवासी के जीवन का कोई सम्मान या मोल नहीं हैं. वरना वीडियो के तौर पर साक्ष्य सामने हैं।

पुतला दहन में यह थे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के पुर्व प्रशासनिक महासचिव आदित्य दुबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सानू पाल, युवा कांग्रेस दीनेश्वर साहू, राहुल निषाद, शादाब कुरेशी, गब्बर सोनी, अजहर तिगाला,फैज अली, कान्हा, अरशद, डिडीएक्स, सभी बालोद युवा कांग्रेस शामिल, थे।

You cannot copy content of this page