DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी जी के कार्यक्रम में शामिल होंगे 1000 ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता

बालोद। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल बालोद की अनिवार्य बैठक स्थानीय कुर्मी भवन बालोद में रखी गई। जिसमें आगामी रायपुर पहुँच रहें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर चर्चा हुई जिसमें तय हुआ कि 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता को जाना है। जिसके लिए जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार , पवन साहू,छगन देशमुख एवं मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू के संयोजन में कार्ययोजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभा 10 बजे सुबह होगी जिसके लिए 9 बजे तक पहुंचना होगा जिसके लिए 6 बजे निकलने की तैयारी करनी होगी। वहीं आगामी दिनों में संगठन की ओर से बालोद के ग्रामीण मण्डल के अधीनस्थ विभिन्न मुद्दों पर चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन की तैयारी किया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्थानीय मुद्दों को उठाया जाएगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार, पवन साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा छत्तीसगढ़, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख,मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू,वरिष्ठ नेता होनिल दत्त,पूर्व मण्डल अध्यक्ष पालक ठाकुर,सुरेन्द्र देशमुख,जगदीश देशमुख,अशवन बारले, खिलेश्वरी साहू, मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, विकास साहू,प्रकाश नाहर,सजन चुरेन्द्र, छगन बुंदेले,बृजेश साहू,रामेश्वर पटेल,श्यामसुंदर साहू,बहुर नेताम, दुर्जन साहू,रामपाल साहू,सुरेश गोयल,नेतराम साहू,विनोदगिरी गोश्वामी,शिवेंद्र देशमुख,भुनेश्वर बंसेले, गणेश साहू,मणिकांत बघेल,सन्दीप साहू प्रदेश कार्यसमिति युवामोर्चा, पार्थ साहू मण्डल युवामोर्चा अध्यक्ष, कुलदीप यादव महामंत्री मण्डल युवामोर्चा, बिसेसर साहू,जयंत साहू,छगन साहू एवं 100 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page