DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी के आगमन को लेकर बालोद में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक संपन्न

बालोद। 7 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन के विषय में तैयारी को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक कबीर मंदिर बालोद में हुई।
बैठक में आने वाले 12 तारीख को नगर के प्रमुख विषयों को लेकर, जनहित के मुद्दों को लेकर नगर पालिका परिषद बालोद खिलाफ धरना प्रदर्शन करना भी तय किया गया। विशेष जनसंपर्क अभियान को भी सूचीबद्ध तरीके से आने वाले दिनों में पूरा करने का निर्णय लिया गया। मंडल की बैठक में प्रभारी के रूप में राकेश यादव मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,जिला कार्यालय प्रमुख लोकेश श्रीवास्तव युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी नीति अनुसंधान सह प्रमुख अमित चोपड़ा, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष,पार्षद मोहन कलिहारी,अंबिका यादव मंडल मंत्री कमल पंपलिया,सुनीता मनहर महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक,अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष रामदयाल बघेल,किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश साहू,मंडल से कमलेश गौतम,संदीप सिन्हा,गणेश साव,सुरेंद्र सारथी,लोकेश साहू,कल्याणी कौशिक,प्रतिमा यादव सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मंडल की बैठक में विशेष रुप से अल्पकालीन समयदानी चित्रकूट बस्तर से आए सावेंद सेठिया उपस्थित रहे जो पिछले 7 दिनों से बालोद शहर मंडल के बूथों में पार्टी को मजबूत बनाने अपना श्रम दे रहे हैं इस अवसर में शहर मंडल द्वारा उनका अभिनंदन साल और तिलक से किया गया ।अंत में सब ने लिए गए निर्णय को पूरे सामर्थ्य लगाकर पूरा करने का निर्णय लिया।

You cannot copy content of this page