DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिलेट्स की खेती को लेकर मीना साहू कर रही किसानों को प्रेरित, गोटाटोला में किया कोदो बीज एवं स्प्रेयर का वितरण

गुरूर। ग्राम गोटाटोला में कृषि विभाग द्वारा कोदो बीज एवं स्प्रेयर का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मीना सत्येंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य बालोद थी। अध्यक्षता प्रभात ध्रुवे अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर ने की। विशिष्ट अतिथि मीना मंडावी जिला पंचायत सदस्य कांकेर, सत्येंद्र साहू समाज सेवी बालोदगहन रहे। मीना सत्येंद्र साहू द्वारा शासन की योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मिलेट मिशन, वर्मी खाद के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

उनके द्वारा वनांचल क्षेत्रों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिलेट मिशन में कोदो, रागी की खेती कर पड़त भूमि को भी अधिक से अधिक उपयोग कर किसानों को अधिक लाभ कमाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कृषकों को धान के बदले अन्य फसल कोदो, रागी, उड़द, गन्ना, मक्का लगाने हेतु आह्वान किया गया। जनपद के अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे द्वारा अपने उद्बोधन में कृषकों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने हेतु प्रेरित किया गया।वर्मी कंपोस्ट, खाद, बीज,धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु आह्वान किया गया। समाजसेवी सत्येंद्र साहू द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक भूमि का उपयोग फसल लगाने हेतु मनरेगा के माध्यम से भूमि सुधार कर उपयोग करने की सलाह दी गई।

उपस्थित मीना मंडावी द्वारा कृषकों को सोसाइटी से अधिक से अधिक ऋण सुविधा, फसल की सही समय पर बुवाई एवं शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में बैटरी स्प्रेयर 10 कृषको को एवं कोदो बीज 10 कृषकों को वितरण किया गया। इसमें गोटाटोला से रायसिंह, परमेश्वर ध्रुव, परदेसी राम, अघ्घन सिंह, रामजी, सुनैना बाई, देवनारायण, विजय कुमार, सहदेव राम, रविशंकर, हरक राम, गोवर्धन, टिकेश्वर यादव एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page