DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अबकी बार 75 पार का नारा देकर खेत मताई कर रहे युवा कांग्रेसी, परसुली में अध्यक्ष प्रशांत ने चलाया ट्रैक्टर

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुँचे खेत,खेत चलो यात्रा का पहला दिन

बालोद| आगामी चुनाव को देखते हुए दोनों ही प्रमुख पार्टियां कई जतन में जुट गई है. ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के युवा कांग्रेसी नए नए पैंतरे अपना रही है. किसानों को साधने की पूरी कोशिश हो रही है ऐसे में किसानों के साथ काम करने का चुनावी चाल भी शुरू हो गया है. युवा कांग्रेसी किसानों के खेत में ट्रैक्टर से मताई करते भी नजर आ रहे हैं.छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का सपना था।

छत्तीसगढ़ के युवा भी खेतिहार करके समृद्ध बने और आज़ मुख्य मंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने किसानो के लिए जो योजना बनाई उससे युवा पुनः क़ृषि क्षेत्र मे उन्नत हो रहे है और आगे बढ़ रहे है, आज़ कांग्रेस द्वारा किसानो  के लिए लायी गयी योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए खेत चलो यात्रा के दौरान गुंडरदेही विधानसभा के परसुली ग्राम मे युवा किसान तिलक राम के साथ उनके खेत पहुंचा और उनके साथ मतई कार्यक्रम मे हिस्सा लिया, मतई जो अनाज उगाने के लिए सबसे पहले किया जाता है, युवा किसान भाई तिलक रामजी से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. इस अवसर पर बालोद युवा कांग्रेस से आदित्य दुबे, योगेश साथ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page