भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) डौंडीलोहारा मंडल के महामंत्री बने धनेश साहू



डौंडीलोहारा:– भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा डौंडीलोहारा अध्यक्ष हिरेंद्र गायकवाड ने नए कार्यकारणी की घोषणा की. जिसमे धनेश्वर साहू को महामंत्री,अभिषेक जैन को उपाध्यक्ष, हुलेश देवांगन को मंत्री बनाया गया।हितेंद्र गायकवाड ने कहा की युवा मोर्चा में नए दायित्वों का पालन युवा मोर्चा के साथी अपनी पूरी ताकत लगाकर करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। हिरेंद्र गायकवाड ने आगे कहा कि नए कार्यकारिणी की गठन से भाजयुमो डौंडीलोहारा में नई ऊर्जा की उत्पत्ति हुई है और मंडल में युवा साथियों में जान आ गई है।भाजयुमो डौंडीलोहारा के साथी लगातार क्रेंद्र सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर आम जनता के बीच जाकर मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का वर्णन कर रहे है और राज्य की कांग्रेस सरकार की कमियों को बता रहे है। नवीन कार्यकारणी के गठन के बाद से ही डौंडी लोहारा में यूवा साथियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है.

You cannot copy content of this page