DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में आत्महत्या से जुड़े तीन मामले, दो घटनाओं में मौत, एक में चल रहा इलाज

बालोद/ गुरुर। गुरुर में शुक्रवार को आत्महत्या से संबंधित 3 मामले सामने आए। जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं एक जहर सेवन कर आत्महत्या के प्रयास के मामले में युवक का इलाज गुरूर अस्पताल में जारी है। जिन मामलों में मौत हुई इस प्रकार हैं। गुरूर से लगे बोरतरा में ऋषभ पांडे नाम के युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले ही ऋषभ की शादी हुई थी। वे एक वेबमीडिया से भी जुड़े हुए थे। आखिर किस कारण से तनाव में आकर युवक ने कदम उठाया जांच का विषय है। पुलिस जांच कर रही है। वही दूसरा आत्महत्या का मामला शीतला मंदिर के पुजारी टूमन निषाद का है। जिन्होंने कुछ दिन पहले जहर सेवन कर लिया था। उन्हें रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में भी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पाई। पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page