DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा का विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मुक्ता आश्रम हथौद में 12 को, पिंकी शिवराज शाह आएंगी बालोद

बालोद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी का 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजन भाजपा द्वारा किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 12 जून को मुक्त आश्रम हथौद में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। भाजपा के संयुक्त मोर्चा व प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करने मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह आएंगी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व विधायक प्रीतम साहू मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,कौशल साहू ,सुरेश निर्मलकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण समस्त प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य जिला जनपद नगरी निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य सरपंच एवं पार्षद गण उपस्थित रहेंगे। विधानसभा संजारी बालोद के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारी विकास साहू संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, आदित्य पिपरे, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने जानकारी दी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

You cannot copy content of this page