DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेल दुर्घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पटरी पर प्रदर्शन

बालोद। उड़ीसा में हुए रेल दुर्घटना से देश भर में आक्रोश नजर आ रहा है। तो वही बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में अनूठा प्रदर्शन भी किया।
रेल दुर्घटना के विरोध मे मृतक के परिजनों को 50 लाख देने और रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर रेल मंत्री का पुतला रेल पटरी मे छोड़ कर आ गए। बालोद युवा कांग्रेस ने ये अनोखा प्रदर्शन किया।

उड़ीसा के बालासोर में भयानक ट्रेन हादसे में करीब अब 250 से अधिक यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है जो की अत्यंत हृदय विदारक और ये 21वीं शताब्दी की भारत के इतिहास में शायद सबसे बड़ी और भयानक ट्रेन दुर्घटना है।बालोद युवा कांग्रेस के द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े एवं शहर अध्यक्ष साजन पटेल के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिसमे जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला बनाकर रेल पटरी के सामने फेक कर जमकर नारे बाजी की गई। मृतक के परिजनों को 50 – 50 लाख की मांग और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के अयान अहमद,सूरज, कुंदन , दनेश्वर साहू, फैज खान, अरमान अहमद, रेहान अहमद, अरशद अली, सावेश खान,गब्बर सोनी,और सभी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page