DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- 2 साल हो गए आज- कांग्रेस की सरकार में 2 साल में बालोद जिले में क्या कुछ हुआ विकास,पढ़िए विधायक की जुबानी, कहां कितना आया बदलाव? क्या कह रहा जिला प्रशासन का आंकड़ा?

बालोद। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को बनी आज 2 साल पूरे हो गए। कांग्रेस सरकार इस 2 साल की उपलब्धि बता रही हैं कि हमने इन 2 सालों में छत्तीसगढ़ के लिए क्या कुछ किया। तो आइए जानते हैं कि बालोद जिले में इन 2 सालों में कितना कुछ बदलाव आया। जिला प्रशासन का आंकड़ा क्या कहता है। यह सारी जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा ने हमसे साझा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सीएम के राज में छत्तीसगढ़िया लोगों का विकास हो रहा है। हमें छत्तीसगढ़ी बोलने में नहीं हिचकना चाहिए । इसे राजभाषा का दर्जा देने के लिए भी सीएम प्रयास कर रहे हैं। बालोद जिले में 123000 किसानों को दो करोड़ 73 लाख कृषि ऋण कर्ज माफ किया गया था। किसानों का भला हो रहा है। इसी के चलते 2 साल में किसान की संख्या जो पहले 111933 थी वह बढ़कर 130888 हो गई। किसानों को सुविधा हो इसलिए 110 की जगह इस बार 126 सोसायटी से खरीदी हो रही है। कई बार किसानों को धान बेचने के लिए 5 किमी दूर जाना पड़ता था। परिवहन में ही 1500 खर्च हो जाता था ।उन्होंने मेड़की गांव का उदाहरण दिया। वहां के किसान जो बालोद में धान बेचने के लिए आते थे अब गांव में ही सोसाइटी खुल गई है।

प्रेसवार्ता में दी गई बालोद जिले की उपलब्धियों की जानकारी

उन्होंने कहा कि कुपोषण की स्थिति में सुधार हुआ है। यहां 4.64% कुपोषण दर घटा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजन क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए बालोद जिले को प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए राज्य स्तर पर विगत दिनों कलेक्टर सम्मानित भी हुए थे। उन्होंने कहा कि तीज त्योहारों का क्या महत्व है यह हमें भूपेश सरकार ने सिखाया है। छोटी-छोटी मांगों को लेकर कितनी गंभीरता दिखाई जाती है, यह हमने देखा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हमारे क्षेत्र के उमरादाह से नागा डबरी सड़क जो 3 किलोमीटर है, 20 साल से बनी ही नहीं थी। उस मांग को हमने रखा। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। आज वह सड़क बन रही है । बचे हुए 3 साल के कार्यकाल में हम बालोद की सभी सड़कों को नीट एंड क्लीन करने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। जो भी सड़कें खराब है,उनके डामरीकरण को लेकर योजना है।
इसके अलावा और भी कई उपलब्धियां हैं। जिन्हें आप इस पुष्ट आंकड़ों से देख सकते हैं।

You cannot copy content of this page