DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी खबर – बोड़ला के इस थाने की तर्ज पर अब छग के सभी जिले में एक थाना होगा आदर्श, डीजीपी ने सभी एसपी को नए साल का दिया है ये टास्क, देखिये कैसा होगा आदर्श थाना

रायपुर/बालोद –मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी थानों को आदर्श थाना में विकसित करने का निर्देश दिया है। पिछले बैठकों में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद डीजीपी ने आदर्श थाना और आदर्श थाना प्रभारी योजना 1 जुलाई से शुरू करने का निर्देश दिया था। अब उन्होने सभी जिले के एसपी को नए साल में इस टास्क को पूरा करने निर्देश जारी किया है  डीजीपी डीएम अवस्थी ने निर्देश दिया कि जो भी आदर्श थाना के तय मापदंडों पर खरा उतरेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। डीजीपी ने सभी थाना प्रभारियों को बताया कि आदर्श थाना के कुछ मापदंड तय किये गये हैं। मापदण्ड को पूरा करने वाले थाना प्रभारियों को सरकार सम्मानित करेगी।

जानिए कैसा होगा आदर्श थाना

थानों में आमजन के साथ थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ का आचरण महत्वपूर्ण होगा। पीड़ित व्यक्ति, महिलाएं और बच्चे थानों में बैखौफ होकर अपनी बात कहने की स्थिति में रहें। फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखना होगा। समस्याओं का तत्काल समाधान करने वाले थाने आदर्श थाना के तहत आएंगे। डीजीपी ने यह भी कहा है कि गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करे। थाना में रिकॉर्ड का रखरखाव भी अच्छा हो। थाना परिसर का वातावरण ऐसा हो कि प्रवेश करते ही मन-मस्तिष्क में सकारात्मक प्रभाव पड़े। आदर्श थाना बनने के लिये सभी थाने आपस में स्वस्थ्य प्रतियोगिता रखेंगे।  जिससे ज्यादा से ज्यादा थाने आदर्श बनेंगे।

बोड़ला थाना को मिला है केंद्र सरकार से आदर्श थाना का पुरस्कार

बता दें की पूर्व में कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदर्श थाना का पुरस्कार मिला है।  डीजीपी डीएम अवस्थी ने दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा, कबीरधाम जिले के एसपी के एल ध्रुव और बोड़ला थाना टीआई संतराम सोनी को प्रमाण पत्र दिया था । केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से छत्तीसगढ़ के 465 थानों में से बोड़ला थाना को एनुअल रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2019 में सर्वश्रेष्ठ थाना चुना गया था।

You cannot copy content of this page