DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा उतई मंडल महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न 2023 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बनाई रणनीति

उतई ।भाजपा उतई मंडल महिला मोर्चा की हुई बैठक,नगर पंचायत उतई भाजपा कार्यालय मनोहर प्लाजा के ऊपर में सम्पन्न।
महिलाएं घर-घर तक पहुंचाएंगी केंद्र सरकार की योजना,पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू अधिक से अधिक महिलाओं को बीजेपी से जोड़ बढ़ाएंगी संगठन की ताकत बैठक

में तैयार की गयी वर्ष 2023 में बड़ी जीत हासिल करने की रणनीति।
उतई .भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उतई मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को उतई भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व लोगों में इसकी जानकारी दिये जाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि महिलाएं घर घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी।महिला मोर्चा जिला दुर्ग प्रभारी स्वाती साहू,ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। महिला मोर्चा की उपस्थित पदाधिकारियों से उन्होने अपील किया कि वह लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताये ताकि उनको योजनाओं का लाभ मिल सकें।महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा अभी से जुट जायें कि और संगठन से महिलाओं को जोड़कर मोर्चा को मजबूत बनाये।इस बार दुर्ग जिले की सभी विधानसभा की सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का हारना तय।माया बेलचंदन ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभायेगा।जरूरत है कि मोर्चा और कार्यसमिति के सदस्य लोगों के बीच जायें।जिससे की उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही जानकारी मिल सकें। उन्होने कहाकि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं। इसलिए संगठन के पदाधिकारी मोर्चा से अधिक अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करें। बैठक में स्वागत भाषण महिला मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने किया,बैठक का संचालन महामंत्री बिमला कामड़े व आभार महामंत्री सोनू राजपूत ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,दुर्ग जिला महिला मोर्चा प्रभारी स्वाती साहू,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन,महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा,जयश्री राजपूत,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,महिला मोर्चा उतई मंडल प्रभारी मंजूलता पाण्डेय,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,महामंत्री बिमला कामड़े,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,फलेन्द्र सिंह राजपूत,लक्ष्मीनारायण साहू,पार्षद सतीश चंद्रकार, कारण सेन,भूपेंद्र साहू,द्रोण साहू,दनेश्वरी देशमुख,विजय लक्ष्मी,सरोज साहू,परमिला साहू,हीरा विश्कर्मा,सावित्री साहू,शारदा साहू,रूखमणी साहू,पूजा राजपूत, सुनीता साहू,ताकेश्वरी राजपूत, शोती साहू,सुशीला साहू,मधु वैष्णव, कुंती साहू,सीमा देवांगन, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
*

You cannot copy content of this page