DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा आयोजित करेगी जिले के समस्त सोसायटी में जन चौपाल

जन चौपाल लगाकर किसान विरोधी कांग्रेस सरकार का पोल खोलने का कार्य करेगी किसान मोर्चा

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे कुर्मी भवन बालोद में रखी गई है । जिसमें आगामी 1 जून से 10 जून तक आयोजित “जन चौपाल कार्यक्रम” सहित अन्य संगठनात्मक रणनीति बनाई जाएगी। उक्त बैठक में मधुसूदन यादव ( प्रभारी भाजपा जिला बालोद) , कृष्ण कांत पवार ( अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ), पवन साहू ( प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ) प्रीतेश गांधी(प्रभारी बालोद विधानसभा ), सचिन बघेल( प्रभारी गुंडरदेही विधानसभा) राजेश ताम्रकार (प्रभारी लोहारा विधान सभा) केशव साहू (जिला प्रभारी किसान मोर्चा) तोमन साहु (ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा)की उपस्थिति में संपन्न होगा।इस बैठक में प्रदेश, जिला, व समस्त मंडल के पदाधिकारी ,पूर्व विधायगण, वरिष्ठ नेता गण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत, नगरी निकाय के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष/ पार्षद /जनपद सदस्य निर्वाचित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता को बुलाया गया है। इस बैठक के संबंध में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 1 जून से 10 जून तक जिले के समस्त सोसाइटियों में जन चौपाल अयोजित कर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी कृत्य को उजागर करेगी। इसी परिपेक्ष्य में भाजपा व किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में कार्यक्रम की रणनीति एवं कार्य योजना बनाई जाएगी। जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष गणों से निवेदन की गई है कि अपने अपने मंडलों में स्थित सोसायटी की संख्या एवं नाम व इस कार्यक्रम हेतु बनाए जाने वाले प्रभारी एवं सह प्रभारी की सूची साथ लाए।

You cannot copy content of this page